मुंगेली/मुंगेली के पूर्व जिला पंचायत सभापति एवं पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लोकराम साहू के परिवार में आयोजित विवाह समारोह में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति देखने को मिली। इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री एवं पूर्व सांसद ताम्रध्वज साहू,लोकराम साहू के निज निवास पहुंचे और उनके पुत्र सोमेश साहू,पुत्रवधू तथा पुत्री ममता को विवाह के पावन अवसर पर आशीर्वाद प्रदान किया।
निज निवास में ताम्रध्वज साहू ने नवदंपति के सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए कहा कि परिवार और समाज के आशीर्वाद से जीवन की नई शुरुआत और भी मंगलमय हो जाती है। उन्होंने लोकराम साहू के परिवार को इस शुभ अवसर की बधाई दी और नवदंपति के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस दौरान समारोह का माहौल बेहद आत्मीय और उल्लासपूर्ण रहा। विवाह समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला,पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष थानेश्वर साहू,शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक गुप्ता,पार्षद अरविंद वैष्णव,छत्तीसगढ़ उर्दू एकादमी के पूर्व सदस्य एजाज खोखर,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी,पूर्व पार्षद संजय जायसवाल,पार्षद अजय साहू तथा पार्षद कुलदीप पाटले, पार्षद संजय चंदेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने लोकराम साहू के परिवार को शुभकामनाएं देते हुए नवविवाहित जोड़े के सुखमय और समृद्ध जीवन की कामना की। इस अवसर पर परिवारजन और शुभचिंतकों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही,जिससे समारोह का माहौल और भी गरिमामय बन गया।



