मुंगेली/नगर में पहली बार कराओके ट्रैक पर कराओके स्टार सिंगिंग कंपटीशन एवं लाइव पेट पर फिल्मी संगीतों का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है कार्यक्रम दिनांक 3 अगस्त रविवार को मंडी प्रांगण में आयोजित है इस आयोजन में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला एवं अध्यक्षता नगर पालिका के उपाध्यक्ष जय प्रकाश मिश्रा होंगे,यह आयोजन समन्वय कला एवं संगीत महाविद्यालय द्वारा किया जा रहा है सुनहरे पल यादें कार्यक्रम प्रतिवर्ष मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि एवं किशोर कुमार के जन्मदिवस के अवसर पर सम्मिलित रूप से मनाया जाता रहा है इस वर्ष कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक एवं भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है जिसके लिए गायक कलाकारों एवं वादक कलाकारों द्वारा विगत एक माह से तैयारी की जा रही है कराओके ट्रैक आजकल काफी प्रचलित है जिस पर जूनियर एवं सीनियर वर्क के बीच ऑनलाइन ऑडिशन किया गया था जिसमें से चयनित प्रतिभागियों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन है इसमें प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान की प्रतिस्पर्धा होगी इस प्रतियोगिता का आयोजन शाम 5:00 बजे से रहेगा इसके लिए पूरे जिले के प्रतिभागियों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है इस कंपटीशन के पश्चात लाइव बैंड के द्वारा रफी किशोर मुकेश लता आशा एवं समकालीन पुराने फिल्मों के मधुर गीत संगीत की प्रस्तुति स्थानीय कलाकारों द्वारा की जाएगी जो कि नगर के लिए काफी नया है एवं पसंद किया जा रहा है इस आयोजन हेतु समन्वय कला एवं संगीत महाविद्यालय के सतपाल मक्कड़,रवि देवांगन,रितेश अग्रवाल,रविंद्र गुप्ता,डॉक्टर राकेश तिवारी,अमन खान, रवि शंकर शर्मा,सुरेश देवांगन,आशीष सोनी,संबोध श्रीवास,हरलीन कौर,मोहम्मद इरफान एवं अब्दुल अजीज खान द्वारा विगत एक माह से लगातार प्रयास किया जा रहा है




