मुंगेली/मुंगेली विकासखंड के ग्राम नूनियाकछार में दशहरा पर्व के पावन अवसर पर बजरंग दल हरिकीर्तन समिति द्वारा प्रथम हरिकीर्तन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गांव में पहली बार आयोजित किया गया,जिसमें आसपास के गांवों से आई अनेक हरिकीर्तन मंडलियों ने अपनी भक्ति भावना और संगीत कला का प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे —
संजीत बनर्जी (पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मुंगेली),शक्ति सिंह (सदस्य जनपद पंचायत मुंगेली),अजय साहू (पार्षद मुंगेली),विनय बंजारा (सरपंच नूनियाकछार),राजा सोनी (सरपंच जमहा),सुरेंद्र साहू,मेन कुमार भार्गव (जनपद सदस्य लोरमी),जलेश्वर बघेल,भोलाशंकर साहू,शिवम पांडे,अजय यादव,दीपक एवं असंमजस दिवाकर (ग्राम सचिव) समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बजरंग दल हरिकीर्तन समिति के अध्यक्ष नरसिंग निषाद ने की। उन्होंने बताया कि “यह हमारे ग्राम में पहली बार हुआ आयोजन है,और ग्रामवासियों के सहयोग तथा श्रद्धा से यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा। दूर-दराज से 10 हरिकीर्तन मंडलियाँ आई थीं, जिन्होंने अपने भक्ति संगीत से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।”

कार्यक्रम में विशेष सहयोग व उपस्थिति:
जय बगदाई दाई सेवा समिति के अध्यक्ष विश्वराज सिंह परिहार
बिंदु भास्कर (संकुल प्रभारी जमहा)
कृष्ण कुमार वर्मा (भरदा वाले गुरुजी)
मूलचंद यादव (गीतपुरी वाले गुरुजी)
दिनेश पाण्डेय (बालोदी सचिव)
होली राम यादव (नवागांव सचिव)
राम कुमार गंधर्व (पूर्व सरपंच ग्राम सोनपुरी)
पुरस्कार वितरण:
भक्तिमय प्रस्तुति देने वाली मंडलियों को पुरस्कृत किया गया —
🏆 प्रथम पुरस्कार – ₹7001
प्रायोजक: शिवम् पांडे,कोरबा वाले
🥈 द्वितीय पुरस्कार – ₹5000
प्रायोजक: विनय बंजारा,सरपंच ग्राम पंचायत पालचुवा
🥉 तृतीय पुरस्कार – ₹3001
प्रायोजक: अरविंद सोनी,सरपंच ग्राम पंचायत नवागांव जमहा
🏅 चतुर्थ पुरस्कार – ₹2501
प्रायोजक: सुरेंद्र साहू
🎖️ पंचम पुरस्कार – ₹2101
प्रायोजक: जलेश्वर बघेल,युवा नेता
भोजन एवं भंडारा व्यवस्था
भक्तजनों के लिए विशाल भंडारा का आयोजन किया गया,जिसकी व्यवस्था —
मणिशंकर शुक्ला,अमन शुक्ला (बलौदी वाले),अतुल सिंह ठाकुर (नूनियाकछार),विजय सिंह ठाकुर (श्री ट्रांसपोर्ट एंड कंस्ट्रक्शन),विपिन सिंह ठाकुर (अधिवक्ता) एवं डा. तिजू निषाद ने मिलकर की।
इन सभी के सहयोग और ग्रामवासियों के उत्साह से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
नरसिंग निषाद ने समापन में कहा “यह आयोजन अब हर वर्ष दशहरा के अवसर पर किया जाएगा,ताकि गांव में भक्ति,संस्कृति और एकता का संदेश फैलता रहे।”
कार्यक्रम का समापन जय श्री राम और हरिकीर्तन की गूंज के साथ हुआ।



