मुंगेली/बढ़ती बिजली दरों से आम जनता के जीवन पर पड़ रहे असर को लेकर युवा कांग्रेस मुंगेली ने शनिवार को एक बड़ा कदम उठाया। प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देश पर संगठन ने व्यापक हस्ताक्षर अभियान और नुक्कड़ सभा का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में आम जनता ने अपने हस्ताक्षरों के माध्यम से बिजली के बढ़ते बिलों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया और सरकार से तुरंत राहत देने की मांग की। लोगों ने कहा कि हर महीने आने वाला भारी-भरकम बिजली बिल अब आम परिवारों के बजट को तोड़ रहा है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा,बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पाण्डेय,नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला,पूर्व मंडी अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय,श्याम जायसवाल,स्वतंत्र मिश्रा,दिलीप बंजारा,अरविंद वैष्णव,अभिलाष सिंह,उर्मिला यादव,मंजू शर्मा, अनीता विश्वकर्मा,इंद्रजीत कुर्रे, आनन्द सोनी,आरिफ़ खोखर,असद खोखर,नानू ठाकुर,भूपेंद्र साहू,मनीष साहू,जलेश यादव,नामदेव बंजारा,धीरेन्द्र लहरें और काकू पठान उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का नेतृत्व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजेश छैदईया ने किया। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा —
“जनता अब बिजली की महंगाई को और नहीं सह सकती। लगातार बढ़ते बिलों ने हर वर्ग के लोगों को परेशान कर दिया है। सरकार को तुरंत इस दिशा में ठोस कदम उठाने होंगे।”
सभा के दौरान उपस्थित नागरिकों ने भी अपनी पीड़ा साझा की। एक आम नागरिक ने कहा —
“हर महीने बिजली का बिल देखकर हमारी चिंता बढ़ जाती है। हमारी आमदनी सीमित है, लेकिन बिल लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में युवा कांग्रेस का यह अभियान हमें अपनी आवाज़ उठाने का मौका दे रहा है।”
कार्यक्रम के अंत में युवा कांग्रेस ने सरकार से यह मांग की कि वह बिजली दरों में हो रही बढ़ोतरी पर तुरंत रोक लगाए और आम जनता को राहत प्रदान करे।
संगठन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द कदम नहीं उठाया,तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।



