मुंगेली/जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली द्वारा चलाए जा रहे “घर-घर वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान को और गति देने के लिए अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सहसचिव एवं छत्तीसगढ़ सहप्रभारी विजय जांगिड़ का मुंगेली आगमन होने जा रहा है।
श्री जांगिड़ 11 अक्टूबर 2025,शनिवार को दोपहर 2:30 बजे मुंगेली के जिला कांग्रेस भवन,पड़ाव चौक पहुंचेंगे जहाँ वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और अभियान में प्रत्यक्ष रूप से भाग लेंगे।

इस अवसर पर वे कार्यकर्ताओं को पार्टी की रणनीति और आगामी जनसंवाद कार्यक्रमों के बारे में मार्गदर्शन देंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी ब्लॉक,मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएं।
इस हस्ताक्षर अभियान का उद्देश्य जनता तक कांग्रेस का संदेश पहुँचाना और लोकतंत्र के प्रति जनजागरण फैलाना है। पार्टी का मानना है कि प्रत्येक मतदाता तक जाकर जनता की आवाज़ को बुलंद करना ही सच्चा जनसंपर्क है।
कार्यक्रम विवरण:
दिनांक: 11 अक्टूबर 2025 (शनिवार)
समय: दोपहर 2:30 बजे
स्थान: जिला कांग्रेस भवन,पड़ाव चौक,मुंगेली
कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और उम्मीद की जा रही है कि यह अभियान मुंगेली जिले में कांग्रेस संगठन को और मजबूती प्रदान करेगा।



