मुंगेली/नगर के पड़ाव चौक में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष एवं झाबुआ (मध्यप्रदेश) के विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया,छत्तीसगढ़ प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष एवं बिंद्रा नवागढ़ के विधायक जनकराम ध्रुव तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के मुंगेली आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। ढोल–ताशा,आतिशबाजी और फूलमालाओं के साथ नेताओं का जोरदार स्वागत किया गया, जिससे पूरा पड़ाव चौक कांग्रेसमय हो गया।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मुंगेली आगमन हमारे लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे उत्साह और आत्मीयता के साथ उनका स्वागत किया गया है जो कांग्रेस की एकजुटता और संगठन की मजबूती को दर्शाता है।
नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने इस अवसर पर में कहाकि कांग्रेस पार्टी शुरू से ही हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी रही है। आदिवासी,किसान,मजदूर और आम जनता के हितों के लिए कांग्रेस ने हमेशा संघर्ष किया है और आगे भी करती रहेगी।
वहीं नगर पालिका के लोक निर्माण विभाग के सभापति एवं पार्षद प्रतिनिधि मकबूल खान ने कहा कि विधायक गणों का मुंगेली नगर की धरती पर आगमन हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि सभी नेताओं का नगरवासियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया, जिससे पूरे नगर में सकारात्मक संदेश गया है।
कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की और आगामी रणनीतियों को लेकर मार्गदर्शन भी दिया। इस भव्य स्वागत समारोह से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली।



