मुंगेली/छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आगामी 17 सितंबर 2025 को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय “वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान” के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली सक्रिय हो गई है। इसी कड़ी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जराहगांव की बैठक संपन्न हुई, जिसकी अगुवाई कार्यक्रम के ब्लॉक प्रभारी एवं मुंगेली नगर पालिका के वरिष्ठ पार्षद अरविंद वैष्णव ने की।
बैठक में अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। अरविंद वैष्णव ने कहा कि यह अभियान जनता की आवाज़ है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे इसे ऐतिहासिक रूप दें।बैठक में विशेष रूप से रामचंद्र साहू (ब्लॉक अध्यक्ष जराहगांव),हीरा साय शेरा,संजय चंदेल पार्षद,केशव अंचल,तारिणी विश्वकर्मा,मदन पटेल,श्रीमती उर्मिला रमेश यादव (जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस), श्रीमति मिथिलेश सहदेव जायसवाल, राजकुमार,अमितदेव कुर्रे,मनोज कुमार,अग्नू हरि साहू,महावीर साहू,राजकुमार यादव,सुशील कुमार साहू,ईश्वर चतुर्वेदी,सुख प्रसाद,अजय कुमार आनंद,अनिल जायसवाल,लाकेश सिंह बिसेन एवं फूल सिंह महिलांग समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में विशेष रूप से रामचंद्र साहू (ब्लॉक अध्यक्ष जराहगांव),हीरा साय शेरा,संजय चंदेल पार्षद,केशव अंचल,तारिणी विश्वकर्मा,मदन पटेल,श्रीमती उर्मिला रमेश यादव (जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस), श्रीमति मिथिलेश सहदेव जायसवाल, राजकुमार,अमितदेव कुर्रे,मनोज कुमार,अग्नू हरि साहू,महावीर साहू,राजकुमार यादव,सुशील कुमार साहू,ईश्वर चतुर्वेदी,सुख प्रसाद,अजय कुमार आनंद,अनिल जायसवाल,लाकेश सिंह बिसेन एवं फूल सिंह महिलांग समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।



