मुंगेली/शिक्षा और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डेफोडिल्स युथ एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी मुंगेली द्वारा आगामी 26 सितंबर 2025,शुक्रवार को एस. एन. जी. महाविद्यालय,मुंगेली में एक विशेष प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता महाविद्यालयीन एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए एक सुनहरा अवसर साबित होगी।
कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12 बजे से किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को मात्र 20 रुपये का पंजीयन शुल्क देना होगा।
इस प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान और सामाजिक विषयों पर आधारित विभिन्न टॉपिक्स शामिल किए गए हैं,जिनमें प्रमुख रूप से—
- छत्तीसगढ़ का रजत जयंती वर्ष
- महात्मा गांधी का जीवन परिचय
- लाल बहादुर शास्त्री का जीवन परिचय
- ऑपरेशन सिंदूर
- स्वच्छ भारत मिशन
- विकास या विनाश
- मुंगेली पर परिचर्चा
- छत्तीसगढ़ के प्रमुख पुरातात्विक स्थल
आयोजक समिति ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु सुलोचना पाण्डेय (शिक्षिका),अमित सेल्स पंडरिया रोड,गुरूकृपा मोबाईल पड़ाव चौक,तथा मनोज प्रिंटर्स गोल बाजार का विशेष सहयोग रहेगा। विजेताओं को आकर्षक प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
आयोजन समिति ने मुंगेली और आसपास के सभी छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लें और ज्ञानवर्धन के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता की इस मुहिम को सफल बनाएं।



