मुंगेली/सर्व ब्राह्मण परिषद द्वारा पंडरिया रोड स्थित विप्र भवन में रविवार को भव्य सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर कुल 23 बटुकों का उपनयन संस्कार विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया। पूरे कार्यक्रम में धार्मिक वातावरण और वैदिक मंत्रोच्चार की गूंज से परिसर भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सभी बटुकों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने सर्व ब्राह्मण परिषद द्वारा किए गए आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामूहिक धार्मिक कार्यक्रम समाज में एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। साथ ही समाज के लोगों को एक-दूसरे से मिलने और स्नेहपूर्वक जुड़ने का अवसर भी प्रदान करते हैं।
इस आयोजन को सफल बनाने में समाज के अनेक विप्रजनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन में स्वतंत्र तिवारी,राहुल पाठक,ओम प्रकाश दीक्षित,शशांक चौबे,धीरज पांडेय,नवीन पांडे,संजय तिवारी,सुमित तिवारी सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।पूरे आयोजन में अनुशासन,श्रद्धा और सहयोग की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली,जिसने इसे एक यादगार और प्रेरणादायक कार्यक्रम बना दिया।
पूरे आयोजन में अनुशासन,श्रद्धा और सहयोग की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली,जिसने इसे एक यादगार और प्रेरणादायक कार्यक्रम बना दिया।



