मुंगेली/नगर पालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने नगर वासियों,जिले के निवासियों एवं प्रदेश के सभी नागरिकों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह त्योहार हमें प्रेम,सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है।
अध्यक्ष श्री शुक्ला ने अपने संदेश में कहा कि दीपों का यह पर्व हमारे जीवन में नई ऊर्जा,नई उमंग और सकारात्मकता लेकर आता है। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वे दीपावली का त्योहार सादगी, शालीनता और स्वच्छता के साथ मनाएं,साथ ही पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कम प्रदूषण वाले दीपोत्सव का आयोजन करें।
उन्होंने कहा,“आइए,हम सभी मिलकर अपने घरों और दिलों में प्रेम,प्रकाश और सद्भावना के दीप जलाएं। यह दीपावली सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता लेकर आए।”
नगर पालिका अध्यक्ष ने नगर के सभी नागरिकों को विश्वास दिलाया कि नगर पालिका परिषद स्वच्छ,सुंदर और विकसित मुंगेली के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है और आने वाले समय में नगर के विकास के लिए कई योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं।
अंत में उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे दीपावली के अवसर पर सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करें तथा शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से त्योहार का आनंद लें।
“दीपों की रौशनी से हर दिल में खुशियाँ जगमगाएँ, यही हमारी दीपावली की कामना है।” :रोहित शुक्ला,अध्यक्ष,नगर पालिका परिषद मुंगेली



