filter: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; captureOrientation: 0;?hdrForward: 6; highlight: 1; motionR: 0; algolist: 0;?multi-frame: 1;?brp_mask: 8;?brp_del_th: 0.0000,0.0000;?brp_del_sen: 0.0000,0.0000;?delta:1;?bokeh:1;?ispap:1;?papproctime: 2026:03:27 12:20:33;?module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 4194304;cct_value: 0;AI_Scene: (13, 1);aec_lux: 256.18924;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 39;
मुंगेली/नगर पालिका परिषद मुंगेली के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मवेशी बाजार शुल्क वसूली के वार्षिक ठेके हेतु शुक्रवार को नगर पालिका कार्यालय के सभा कक्ष में खुली नीलामी आयोजित की गई। हालांकि,बोली की राशि निर्धारित सरकारी दर से काफी कम होने के कारण नीलामी की प्रक्रिया को दूसरी बार भी निरस्त कर दिया गया है।
प्रमुख अधिकारियों की मौजूदगी में शुरू हुई प्रक्रिया शुक्रवार को आयोजित इस नीलामी प्रक्रिया की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने की। इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी होरी सिंह ठाकुर भी उपस्थिति रहे। नीलामी की शुरुआत विधिवत तरीके से की गई,जिसमें नियमों और शर्तों को सभी उपस्थित बोलीकर्ताओं को विस्तार से पढ़कर सुनाया गया।
चार बोलीकर्ताओं ने लिया हिस्सा
निर्धारित समय सीमा के भीतर कुल 04 बोलीकर्ताओं ने अमानत राशि जमा कर नीलामी में भाग लिया:
राजकपूर सिंह,अनिल तंबोली,अरविन्द श्रीवास,अजीत खाण्डेकर
बोली प्रक्रिया और विवाद के बिंदु
नीलामी शुरू होने से पहले अनिल तंबोली द्वारा उठाए गए कुछ बिंदुओं पर स्पष्टीकरण दिया गया। इसमें बताया गया कि मवेशी बाजार वर्तमान में एक दिन के बजाय दो दिन के लिए निर्धारित है और यह वार्ड क्रमांक 06 में ग्राम रेहुटा के पास आगर नदी के किनारे स्थित है।
बोली की शुरुआत 1,11,111 रुपये से हुई,जो बढ़ते हुए अधिकतम 1,40,000 रुपये (एक लाख चालीस हजार) तक पहुँची।
क्यों रद्द हुई नीलामी?
नीलामी रद्द होने का मुख्य कारण सरकारी लक्ष्य और प्राप्त बोली के बीच का भारी अंतर रहा।
निर्धारित शासकीय दर: ₹33.67 लाख
प्राप्त अंतिम बोली:₹1.40 लाख
चूंकि अंतिम बोली सरकारी दर ₹33.67 लाख से अत्यधिक कम थी,इसलिए प्रशासन ने इस नीलामी को सफल नहीं माना। शासकीय राजस्व की क्षति को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष की अनुमति से नीलामी प्रक्रिया को रद्द घोषित कर दिया गया।




