मुंगेली/भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जिला कार्यालय अटल परिसर,मुंगेली में मंडल मीडिया प्रभारियों की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में संगठनात्मक कार्ययोजना की रूपरेखा तैयार की गई तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नेक्स्टजेन 2.0 जीएसटी सुधारों और छत्तीसगढ़ की विष्णु देव सरकार के सुशासन कार्यों को जनता तक पहुँचाने की रणनीति बनाई गई।
बैठक के मुख्य वक्ता भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने संबोधित करते हुए कहा कि “मीडिया और सोशल मीडिया आज भाजपा संगठन का प्रमुख आधार स्तंभ हैं। प्रत्येक पदाधिकारी को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए विकास कार्यों और सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक ले जाना चाहिए।”
जिला उपाध्यक्ष सुनील पाठक ने अपने उद्बोधन में कहा कि “सोशल मीडिया हमारे संगठन की कार्यप्रणाली का अभिन्न अंग बन चुका है। हमें तकनीकी रूप से दक्ष होकर फेसबुक, इंस्टाग्राम,एक्स (ट्विटर),व्हाट्सएप जैसे प्लेटफार्मों पर सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों और योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना चाहिए।”
वहीं रामशरण यादव ने कहा कि “सोशल मीडिया आज विश्व स्तर पर प्रभावशाली माध्यम है। यह हमारे अच्छे कार्यों को आम जनमानस तक पहुँचाने का सशक्त जरिया है, इसलिए सभी कार्यकर्ताओं की इसमें सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।”
बैठक में आईटी सेल संयोजक अशोक निर्मलकर ने प्रदेश स्तर से जारी कार्यक्रमों और दिशानिर्देशों की जानकारी दी तथा बताया कि प्रत्येक मंडल में मीडिया और आईटी टीम को समन्वयित तरीके से कार्य करना होगा।इस अवसर पर विभिन्न मंडलों से मीडिया प्रभारीगण उपस्थित रहे —
जितेन्द्र द्विवेदी (जरहागांव मंडल), महेन्द्र गबेल (सेतगंगा मंडल),गुलाब सिंह राजपूत (मुंगेली ग्रामीण मंडल), शशांक तिवारी (मुंगेली नगर मंडल), धनेश्वर चंद्राकर (गोंडखाम्ही मंडल), महावीर सिंह (महामंत्री भाजपा नगर मंडल),मन्नूलाल श्रीवास्तव (महामंत्री मुंगेली नगर मंडल),संजय कुमार चंद्राकर (गोंडखाम्ही मंडल),देवप्रसाद यादव (डिंडोरी मंडल),संजय साहू (गोंडखाम्ही मंडल),रघुवीर साहू (डिंडोरी मंडल) और कलेश्वर कश्यप (देवरहट मंडल) शामिल रहे।
इस अवसर पर विभिन्न मंडलों से मीडिया प्रभारीगण उपस्थित रहे
जितेन्द्र द्विवेदी (जरहागांव मंडल), महेन्द्र गबेल (सेतगंगा मंडल),गुलाब सिंह राजपूत (मुंगेली ग्रामीण मंडल), शशांक तिवारी (मुंगेली नगर मंडल), धनेश्वर चंद्राकर (गोंडखाम्ही मंडल), महावीर सिंह (महामंत्री भाजपा नगर मंडल),मन्नूलाल श्रीवास्तव (महामंत्री मुंगेली नगर मंडल),संजय कुमार चंद्राकर (गोंडखाम्ही मंडल),देवप्रसाद यादव (डिंडोरी मंडल),संजय साहू (गोंडखाम्ही मंडल),रघुवीर साहू (डिंडोरी मंडल) और कलेश्वर कश्यप (देवरहट मंडल) शामिल रहे।
बैठक के अंत में अशोक निर्मलकर ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों और प्रभारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मीडिया प्रभारी पार्टी और जनता के बीच सेतु का कार्य करते हैं,अतः सभी को अपनी जिम्मेदारी पूरे समर्पण और ईमानदारी से निभानी चाहिए।



