मुंगेली/राजपूत समाज के सबसे बड़े युवा संगठन श्री राजपूत करणी सेना ने मुंगेली जिले में नई नियुक्ति की है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना एवं प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह परिहार की अनुशंसा पर भवानी सिंह को मुंगेली जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
संगठन ने यह जिम्मेदारी उन्हें 20 सितम्बर 2025 से 20 सितम्बर 2026 तक (एक वर्ष) के कार्यकाल के लिए सौंपी है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि भवानी सिंह से अपेक्षा है कि वे अपने कार्यकाल में संगठन की मजबूती और विस्तार के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।

संगठन ने यह भी कहा है कि जिला अध्यक्ष के रूप में भवानी सिंह पद की गरिमा एवं सम्मान बनाए रखते हुए संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करेंगे।
भवानी सिंह की नियुक्ति से जिले के राजपूत युवाओं में उत्साह का माहौल है। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए भरोसा जताया है कि उनकी अगुवाई में करणी सेना मुंगेली और अधिक मजबूत होगी।



