मुंगेली/भारतीय मजदूर संघ मुंगेली के द्वारा आज विश्वकर्मा जयंती को राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के रूप में बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया। भारतीय मजदूर संघ के द्वारा विश्वकर्मा जयंती को सम्पूर्ण देश में बड़े ही धूमधाम के साथ उत्सव के रूप में मनाता है इसी तारतम्य में जिला मुंगेली में भी अनेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विद्युत विभाग कार्यालय में भारतीय मजदूर संघ मुंगेली के द्वारा विश्वकर्मा पूजन और गोष्ठी का कार्यक्रम किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रोजेक्ट विंग के कार्यपालन यंत्री उम्मेद सोनवानी,सहायक यंत्री शहदाब जी,चित्रांगना राही,कनिष्ठ यंत्री ऋषि तिवारी,अरुण साहू,जागृता केरकेट्टा दिव्या यादव,प्रमुख रूप से उपस्थित रहे,कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री रवि कांत ठाकुर के द्वारा किया गया,मजदूर संघ से पुलक सरकार,अजय शर्मा,नरेंद्र सिंहा,दिनेश सिंगसार नीलेश सिंह,राजेश पूरी गोस्वामी उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा जी व भारत माता के छाया चित्र का पूजन अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया।जिला मंत्री के द्वारा विश्वकर्मा जयंती को राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के रूप में क्यों मनाया जाता है इस पर प्रकाश डाला गया व भारतीय मजदूर संघ की रीति नीति से अवगत कराया गया। उक्त कार्यक्रम में विद्युत विभाग से जी एल देवांगान,कमल देवांगन,त्रिवेंद्र कश्यप,मनीष सोनकर,जयपाल राजपूत,शिव यादव,आरिफ खान,लव साहू,कान्हा सोनकर,महिला कार्यकर्ताओं में कांति देवी,स्मिता मसीह,ललिता अनंत,सविता जायसवाल,आदि उनके कार्यकर्ता सम्मिलित हुए



