मुंगेली/अखिल भारतीय किसान कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आत्मा सिंह क्षत्रिय को छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस में “प्रदेश महासचिव” के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा एवं राष्ट्रीय प्रभारी अखिलेश शुक्ला की सहमति से की गई है। साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज,छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत,संगठन प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदु,राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी किसान कांग्रेस मनोज नचार तथा राम मोहन बरुआ की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा की अनुशंसा पर यह निर्णय लिया गया।
नियुक्ति पत्र में संगठन ने पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है कि आत्मा सिंह क्षत्रिय अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा,ईमानदारी और ऊर्जा के साथ करेंगे। संगठन को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में किसान कांग्रेस छत्तीसगढ़ के किसानों के हितों की मजबूती से रक्षा करेगी और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
आत्मा सिंह क्षत्रिय का राजनीतिक जीवन छात्र काल से ही सक्रिय रहा है। वे जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले नेता के रूप में पहचाने जाते हैं। इससे पूर्व वे जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं मुंगेली आदर्श मंडी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं जहां उन्होंने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए।
उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही मुंगेली सहित पूरे क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसान कांग्रेस पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के महासचिव पद पर नियुक्ति होने पर नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने आत्मा सिंह क्षत्रिय को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि मकबूल खान,राम तालरेजा,धीरज पाण्डेय और शकील खान सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी ने विश्वास जताया कि आत्मा सिंह क्षत्रिय के अनुभव और नेतृत्व क्षमता से किसान कांग्रेस को नई दिशा मिलेगी और छत्तीसगढ़ के किसानों की आवाज और अधिक मजबूती से प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर



