मुंगेली/नगर में श्री रामनवमी एवं महावीर जन्म कल्याणक उत्सव सप्ताह के अवसर पर मुक्तिधाम सेवा समिति द्वारा नगर के मारवाड़ी मुक्तिधाम में दो दिवसीय स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य धार्मिक और सामाजिक आस्था के केंद्रों को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाना रहा।
अभियान के दूसरे दिन गुरुवार को समापन अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला स्वयं मुक्तिधाम पहुंचे और श्रमदान करते हुए साफ-सफाई कार्य में भाग लिया। उन्होंने झाड़ू लगाकर एवं परिसर की सफाई कर आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।
इस दौरान नपा अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने कहाकि नगर में स्वच्छता अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि नगर के सभी मुक्तिधामों के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार के लिए शासन से राशि की मांग की गई है,जिससे इन स्थलों को और अधिक व्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाया जा सके।

कार्यक्रम में पार्षद विनय चोपड़ा,नपा सीएमओ होरी सिंह ठाकुर,नरेंद्र कोटडिया,रामू चोपड़ा,प्रवीण लोढ़ा,किशोर छाजेड,पूर्व पार्षद संजय ठाकुर (साधु),जय सोनी,अभिषेक जैन,विष्णु साहू,नारायण साहू,श्रीराम साहू,वेदराम सोनकर,प्रभात डाहीरे,दिलीप साहू,शकील खान,दीपक कोटड़िया सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
स्वच्छता अभियान में जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से यह संदेश गया कि सामूहिक प्रयासों से ही शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है।



