मुंगेली // भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली की एक अतिआवश्यक कार्यकारिणी बैठक शनिवार को अटल परिसर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
बैठक का स्वागत भाषण और कार्यक्रम की प्रस्तावना जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी छत्तीसगढ़ प्रवास — जो राज्य स्थापना दिवस 1 नवंबर को निर्धारित है — की संपूर्ण कार्ययोजना पर विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के नेतृत्व में आयोजित होने वाली “रन फॉर यूनिटी” पदयात्रा के संबंध में भी दिशा-निर्देश दिए।
मुख्य वक्ता मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी भाजपा कार्यकर्ता संगठन के मजबूत स्तंभ हैं। उन्होंने कहा कि “हम सबको प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम में पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ शामिल होना चाहिए। समय से पूर्व पहुंचकर व्यवस्था में सहयोग करना ही सच्ची कार्यकर्ता भावना है।” उन्होंने सरदार पटेल जयंती के आयोजन को भी ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक में जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा ने बूथ स्तर पर संगठनात्मक मजबूती और कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडे ने संसाधन और आवागमन व्यवस्था को लेकर सुझाव देते हुए कहा कि “प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से रायपुर पहुंचने के लिए अलग-अलग वाहनों और संसाधनों की व्यवस्था की जाए, ताकि किसी कार्यकर्ता को असुविधा न हो।”
बैठक का आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष सुनील पाठक ने किया तथा मंच संचालन जिला महामंत्री कैलाश सिंह ने किया। इस अवसर पर स्वर्गीय कन्हैयालाल बैद एवं गोपाल साहू के देवलोक गमन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे —
जनपद पंचायत मुंगेली अध्यक्ष रामकमल सिंह, जनपद पंचायत लोरमी अध्यक्ष वर्षा विक्रम सिंह, जनपद पंचायत सरगांव अध्यक्ष परमानंद साहू, लोरमी नगरपालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला, पूर्व विधायक विक्रम मोहले, जिला पंचायत सदस्य रजनी मानिक सोनवानी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेष पाठक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवशरण भास्कर, जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर वर्मा, रामेश्वर बंजारे, जिला मंत्री पायल विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष सोम वैष्णव, जिला प्रवक्ता भागीरथी यादव, कार्यालय प्रभारी कोटुमल दादवानी, वरिष्ठ नेता लोकनाथ सिंह, द्वारिका जायसवाल, सरस्वती सोनी, सविता जायसवाल, बसंत स्वर्णकार, मानिक सोनवानी, ताराचंद टंडन, प्रदीप गायकवाड, डॉ. अशोक जायसवाल, डॉ. शिवकुमार बंजारा समेत सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, सोशल मीडिया संयोजक अशोक निर्मलकर एवं रामशरण यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे को ऐतिहासिक बनाने एवं रन फॉर यूनिटी जैसे जन-जागरण कार्यक्रमों में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।



