मुंगेली/सिंधी धर्मशाला में जय झूलेलाल सेवा मंडल एवं बढ़ते कदम मुंगेली के संयुक्त तत्वाधान में महा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह रक्तदान शिविर लगातार पांचवें वर्ष आयोजित किया गया, जो समाज की सेवा भावना और निरंतरता का प्रतीक है।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और अपील करते हुए कहाकि रक्तदान सबसे बड़ा दान है,जो जरूरतमंदों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और युवाओं में सेवा का भाव बढ़ता है।
शिविर में सिंधी समाज के बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। साथ ही समाज के वरिष्ठजन भी कार्यक्रम में उपस्थित रहकर युवाओं का मार्गदर्शन और प्रोत्साहन करते नजर आए। आयोजन स्थल पर सेवा,समर्पण और अनुशासन का सुंदर दृश्य देखने को मिला।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला के साथ वार्ड पार्षद सुरज यादव,कांग्रेस जिला महामंत्री संजय यादव,अनुराग जैन,प्रताप राजेश,नंदलाल राजेश,राजू वासवानी,अनिल राजेश,बंसी भाटवानी,राम तलरेजा,केशव लालचंदानी,सुनील वाधवानी,अतुल रूपवानी,संजय लखवानी,सागर जेठवानी,सोनी भटवानी,अजय रूपवानी,अजय लेडवानी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक लोग उपस्थित रहे।
आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं,अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। महा रक्तदान शिविर ने एक बार फिर यह साबित किया कि सिंधी समाज हमेशा सेवा और मानवता के कार्यों में आगे रहता है।






