मुंगेली/मतदाता सूची पुनरीक्षण एवं सत्यापन (SIR) अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से अंबेडकर वार्ड में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि आयुष शुक्ला ने बताया कि मानस भवन,शिक्षक नगर में 12 नवंबर 2025 को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक यह शिविर संचालित किया जाएगा।
आयुष शुक्ला ने SIR अभियान को देशहित के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रत्येक मतदाता का सत्यापन आवश्यक है। इसके लिए वे वार्ड के सभी नागरिकों से अपील कर रहे हैं कि वे अपने—साथ ही अपने परिवार, मोहल्ले और बूथ क्षेत्र में रहने वाले लोगों—के आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें और शिविर में पहुंचकर मतदाता सूची सत्यापन में सहयोग दें।
उन्होंने यह भी कहा कि जिन महिलाओं की हाल ही में शादी हुई है, वे अपने मायके से जुड़े दस्तावेज भी साथ लाएँ ताकि उनका नाम सही तरीके से मतदाता सूची में शामिल कराया जा सके। पार्षद प्रतिनिधि ने संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं से भी अधिक से अधिक लोगों को सहायता प्रदान करने की अपील की है।
मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शिविर में पासपोर्ट साइज फोटो की समस्या को देखते हुए फोटोग्राफर की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी ताकि किसी भी दस्तावेज़ की प्रक्रिया अधूरी न रहे।
इस शिविर का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अंबेडकर वार्ड के प्रत्येक योग्य नागरिक का नाम सही रूप से मतदाता सूची में दर्ज रहे और कोई भी मतदाता सुविधा से वंचित न रह जाए।



