मुंगेली/नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा ने भगवान महावीर जयंती के पावन अवसर पर प्रदेश एवं नगरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भगवान महावीर का जीवन त्याग,तपस्या और सत्य का अनुपम उदाहरण है,जो आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रहा है।
जयप्रकाश मिश्रा ने कहाकि भगवान महावीर द्वारा दिया गया अहिंसा,सत्य,अपरिग्रह और आत्मसंयम का संदेश न केवल जैन धर्म के अनुयायियों के लिए बल्कि सम्पूर्ण मानव समाज के लिए मार्गदर्शक है। उनके विचारों को अपनाकर हम समाज में शांति,प्रेम और भाईचारे का वातावरण बना सकते हैं।
उन्होंने आगे कहाकि वर्तमान समय में जब समाज विभिन्न चुनौतियों का सामना कर रहा है,ऐसे में भगवान महावीर के सिद्धांत हमें संयम और सहिष्णुता का पाठ पढ़ाते हैं। महावीर जयंती का पर्व हमें अपने आचरण को सुधारने और सकारात्मक सोच अपनाने की प्रेरणा देता है।
उपाध्यक्ष ने नगरवासियों से अपील की कि वे इस पावन अवसर पर भगवान महावीर के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें और समाज में सद्भावना,सहयोग एवं एकता को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।
अंत में उन्होंने सभी के सुख,शांति और समृद्धि की कामना करते हुए महावीर जयंती को आध्यात्मिक चेतना और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने वाला पर्व बताया।



