मुंगेली/नगर के मारवाड़ी मुक्तिधाम में जल सुविधा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बोर खनन कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने कहा कि मारवाड़ी मुक्तिधाम नगर की एक महत्वपूर्ण सामाजिक एवं धार्मिक संस्था है जहां अंतिम संस्कार कार्य संपन्न होते हैं। यहां पर्याप्त जल व्यवस्था होना अत्यंत आवश्यक है। बोर खनन कार्य के पूर्ण होने से मुक्तिधाम में आने वाले नागरिकों को पेयजल सहित अन्य आवश्यक कार्यों में सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर पार्षद कुलदीप पाटले,पार्षद प्रतिनिधि सत्तू सिंह ठाकुर,संरक्षक मारवाड़ी मुक्तिधाम कन्हैया लाल कोटड़िया,नरेंद्र कोटड़िया,अध्यक्ष मारवाड़ी मुक्तिधाम,संदीप चोपड़ा,गिरीश सुथार सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों ने सफल बोर खनन कार्य की कामना की। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह कार्य पूर्ण होने के बाद मुक्तिधाम में वर्षों से चली आ रही जल समस्या से राहत मिलेगी और आमजन को सीधा लाभ पहुंचेगा।



