मुंगेली/रविवार को राजपूत तोमरवंशी गर्ग -गोत्रज की पारिवारिक मिलन समारोह बड़े ही गौरव और हर्षौल्लास के साथ वैष्णवी मंगलम मुंगेली में सम्पन्न हुआ पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन रामकुमार सिंह पिता नत्थू सिंह के द्वारा किया गया है।
जिसमें सभी क्षेत्र से तोमर लोग आए हुए थे ।
मिलन समारोह की शुरूआत
कुल देवी की पूजा एवं कुलपुरुषों की स्मृतियों को नमन कर किया गया।
इसके पश्चात कार्यक्रम में सभी अपना परिचय देकर बारी बारी से अपने अपने विचारों को प्रस्तुत किए ।
तोमर की शौर्य गाथा,वीरता,संघर्ष को दोहराया गया।
वंश वृक्ष की याद दिलाते हुए कहा गया कि हम चाहे कितनी भी शाखाओं में विभाजित हो जाए हमारी जड़े एक ही है।
इसी एकता के साथ तोमर वंश वृक्ष वंशावली के संयोजक उत्तम सिंह तोमर के पुण्यतिथि 11 नवंबर 2025 को झलियापुर (मुंगेली)
मनाने के लिए सभी ने समर्थन किया
कार्यक्रम में सभी तोमर परिवार के लोग शामिल रहे ।
इसकी जानकारी प्रभात सिंह तोमर ने दी



