मुंगेली/चैत्र नवरात्रि एवं हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर सर्व हिन्दू समाज द्वारा नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस आयोजन में पूरे नगर का उत्साह देखते ही बन रहा था और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।इस आयोजन में मातृशक्ति ने भी बढ़चढकर हिस्सा लिया पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए
शोभायात्रा की शुरुआत नगर के रेस्ट हाउस मैदान से की गई जो दाऊपारा चौक,पुलपारा,बड़ा बाजार,नंदी चौक,सिंधी कालोनी चौक,नेहरू चौक बस स्टैंड,पड़ाव चौक,बलानी चौक होते हुए पुराना बस स्टैंड तक पहुंची। पूरे मार्ग में जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया,जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।
शोभायात्रा के समापन पर साईं मंदिर परिसर में आम नागरिकों के लिए भोजन वितरण का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण किया और सेवा कार्य की सराहना की। यह पहल आयोजन को और भी विशेष बनाती नजर आई,जहां भक्ति के साथ सेवा का भाव भी स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
इस पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में पुलिस विभाग एवं प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनकी सतर्कता और सक्रियता के कारण शोभायात्रा बिना किसी व्यवधान के सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
नगर में इस दौरान उत्सव जैसा माहौल रहा। ढोल-ताशों,भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना,बल्कि सामाजिक एकता,अनुशासन और सेवा भावना का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर गया।
शिव-पार्वती की मनमोहक झांकी बनी आकर्षण का केंद्र,भव्य झांकियों ने मोहा नगरवासियों का मन
चैत्र नवरात्रि एवं हिंदू नववर्ष के अवसर पर नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा में आकर्षक और जीवंत झांकियों ने लोगों का दिल जीत लिया। शोभायात्रा में प्रस्तुत विभिन्न धार्मिक एवं मनोरंजक झांकियों को देखने के लिए सड़कों पर बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े।
शोभायात्रा में श्री राम दरबार,बजरंगबली,गोरिल्ला,मोटू पतलू सहित कई जीवंत झांकियां निकाली गईं। इन झांकियों को देखकर बच्चे,युवा और बुजुर्ग सभी ने खूब आनंद लिया और आयोजन की सराहना की।
इन सभी झांकियों के बीच शिव-पार्वती की जीवंत झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। बैल पर सवार शिव-पार्वती का दिव्य स्वरूप इतना मनमोहक था कि लोगों की नजरें उसी पर ठहर गईं। श्रद्धालुओं ने इस झांकी को देखकर भक्ति भाव से नमन किया।
इसके साथ ही शिवगणों द्वारा प्रस्तुत किए गए हैरतअंगेज करतबों ने भी दर्शकों को अचंभित कर दिया। उनके रोमांचक प्रदर्शन को देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए और तालियों की गूंज से पूरा वातावरण गूंज उठा।
पूरे आयोजन के दौरान झांकियों ने जहां एक ओर धार्मिक आस्था को मजबूत किया वहीं दूसरी ओर मनोरंजन का भी भरपूर रंग बिखेरा। यह शोभायात्रा नगरवासियों के लिए एक यादगार अनुभव बन गई,जिसमें भक्ति,कला और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला




नगर विधायक पुन्नूलाल मोहले की उपस्थिति से शोभायात्रा में बढ़ा उत्साह,दिया एकता और आस्था का संदेश
हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा में नगर विधायक पुन्नूलाल मोहले भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थकों के साथ शामिल हुए। उनकी उपस्थिति से आयोजन में विशेष उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।
इस दौरान उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी,पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेष पाठक,नपा उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा,नगर मंडल अध्यक्ष सौरभ बाजपेयी,आशीष मिश्रा,सुनील पाठक,गोकुलेश सिंह,मानिक सोनवानी,राजेश्वर टंडन,भाजयुमो जिला अध्यक्ष राकेश साहू,वासुदेव देवांगन,रवि साहू सहित कई जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शोभायात्रा में शामिल होते हुए विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहाकि चैत्र माह हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है। इस महीने में चैत्र नवरात्रि के रूप में माता की आराधना की जाती है,वहीं हिंदू नववर्ष भी पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है।
उन्होंने कहाकि इसी पावन अवसर पर नगर में आयोजित यह भव्य शोभायात्रा पूरे हिन्दू समाज की आस्था,श्रद्धा और एकता का प्रतीक है। इस आयोजन में नगर के सभी वर्गों के लोगों की भागीदारी यह दर्शाती है कि समाज एकजुट होकर अपनी परंपराओं को आगे बढ़ा रहा है।
अंत में विधायक मोहले ने सभी नगरवासियों को चैत्र नवरात्रि एवं हिंदू नववर्ष की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए समाज में सद्भाव,शांति और समृद्धि की कामना की।
शोभायात्रा के दौरान पूरे नगर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला,जहां लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए इस आयोजन को सफल बनाया।


प्रेम आर्य निवास पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत,अमितेश आर्य बोले“सेवा,समर्पण और आस्था ही हिंदू समाज की पहचान”
नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। इसी क्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम आर्य के निवास के पास शोभायात्रा पहुंचने पर भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया।
यहां भाजपा नेता अमितेश आर्य के नेतृत्व में शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया गया। स्वागत के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को मिष्ठान एवं आइसक्रीम वितरित किया गया,जिससे आयोजन में शामिल लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर अमितेश आर्य ने कहाकि “अनेकता में एकता ही हिंदू समाज की सबसे बड़ी विशेषता है।” उन्होंने आगे कहा कि जिस प्रकार नगर में सर्व हिन्दू समाज के लोग इस शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर शामिल हुए हैं,वह हमारी सामाजिक एकता और समरसता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और हमारी संस्कृति को मजबूती प्रदान करते हैं।
उन्होंने इस पावन अवसर पर सभी नगरवासियों को चैत्र नवरात्रि एवं हिंदू नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।
शोभायात्रा के दौरान प्रेम आर्य निवास के पास का वातावरण भक्ति,उल्लास और स्वागत भाव से सराबोर नजर आया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण करते हुए आयोजन की सराहना की और इस प्रकार के आयोजनों को समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने वाला बताया।इस अवसर पर संदीप ठाकुर,हरिओम ठाकुर,वैभव ताम्रकार,यश ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे


हेमू कालाणी चौक पर सिंधी समाज ने किया भव्य स्वागत,शरबत वितरण से बढ़ाई शोभायात्रा की रौनक
नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसी क्रम में हेमू कालाणी चौक पर सिंधी समाज द्वारा विशेष रूप से मंच सजाकर शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का आत्मीय अभिनंदन किया गया।
सिंधी समाज के नवयुवकों एवं वरिष्ठजनों ने मिलकर पूरे उत्साह के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया। इस दौरान वहां का माहौल श्रद्धा,सेवा और भाईचारे की भावना से ओत-प्रोत नजर आया। स्वागत स्थल पर शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए शरबत की व्यवस्था की गई,जिसका लोगों ने गर्मी के बीच खूब आनंद लिया।
इस अवसर पर बिलासपुर लोकसभा के पूर्व सांसद लखनलाल साहू की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। उनकी मौजूदगी से आयोजन की गरिमा और बढ़ गई तथा उन्होंने भी इस प्रकार के सामाजिक और धार्मिक आयोजनों की सराहना की।
हेमू कालाणी चौक पर हुआ यह स्वागत कार्यक्रम सामाजिक एकता और सद्भाव का उत्कृष्ट उदाहरण बना। पूरे आयोजन में सिंधी समाज की सक्रिय भागीदारी ने यह संदेश दिया कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी सहयोग,प्रेम और समरसता को बढ़ावा मिलता है।
शोभायात्रा के दौरान नगरवासियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। हर वर्ग के लोग इसमें शामिल होकर इसे सफल बनाने में अपनी भागीदारी निभा रहे थे,जिससे यह आयोजन पूरे नगर के लिए यादगार बन गया।



