मुंगेली/भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बिजली कर्मचारी संघ महासंघ मुंगेली ने बिजली कर्मचारियों से संबंधित समस्याओं के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहार लाल खट्टर व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम ज्ञापन सौंपा गया । जिसमें प्रमुख मांगों में पॉवर कंपनी में पुरानी पेंशन योजना लागू करना।
पावर कंपनी में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को पूर्व की भांति नियमित करना, तकनीक कमचारियों को 3% तकनीकी भत्ता प्रदान करना, कंपनी में रिक्त पदों शीघ्र नई भर्ती करना, भर्ती में आउट सोर्स व् ठेका कर्मियों को प्राथमिकता देना व् हरियाणा सरकार के तर्ज पर सीधे पावर कंपनी के द्वारा वतन मजदूरी का भुगतान किया जावे आदि मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। उक्त कार्यक्रम में बिजली कर्मचारी संघ मुंगेली के डी आर राय,मुकेश देवांगन,कमल देवांगन,आरिफ खान,अजय शर्मा,लव साहू,लोकेश प्रजापति,शिव यादव,रमेश राजपूत,अमित शर्मा,टीकम सहित महिला कार्यकर्ता स्मिता मसीह,ललिता अनंत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे,उक्त कार्यक्रम का प्रभारी रविकांत सिंह ठाकुर जिला संयोजक के नेतृत्व में किया गया।




