ग्राहकों के विश्वास को बताया सफलता की असली पूंजी,नवरात्रि से दीपावली तक आकर्षक ऑफर के साथ मोटरसाइकिल,फ्रिज सहित कई इनाम जीतने का मौका
मुंगेली/नगर के गौरवपथ रोड स्थित नए बस स्टैंड के पास संचालित मां शारदा मोबाइल के संचालक अंकित श्रीवास ने विजयादशमी (दशहरा) के पावन अवसर पर नगरवासियों सहित अपने सभी शुभचिंतकों,ग्राहकों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस पावन पर्व पर सभी के जीवन में सुख,शांति,समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि विजयादशमी का पर्व हमें सत्य की राह पर चलने, बुराइयों का त्याग करने और जीवन में अच्छे विचारों को अपनाने की प्रेरणा देता है।
अंकित श्रीवास ने कहा कि शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा की उपासना और आराधना के पश्चात मनाया जाने वाला विजयादशमी का पर्व भारतीय संस्कृति एवं परंपरा में विशेष महत्व रखता है। यह पर्व मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश देता है। भगवान श्रीराम ने अधर्म और बुराई के प्रतीक रावण का वध कर सत्य एवं धर्म की विजय का संदेश दिया था। यही कारण है कि दशहरे का पर्व पूरे देश में हर्षोल्लास,उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि विजयादशमी केवल एक धार्मिक पर्व ही नहीं,बल्कि अपने भीतर की बुराइयों,अहंकार,अन्याय और नकारात्मक विचारों को समाप्त कर सदाचार एवं सकारात्मकता को अपनाने का अवसर भी है। हमें भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज में प्रेम,सद्भाव,भाईचारे और एकता को मजबूत बनाने का संकल्प लेना चाहिए।
ग्राहकों का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि
मां शारदा मोबाइल के संचालक अंकित श्रीवास ने अपने प्रतिष्ठान की सफलता का श्रेय ग्राहकों एवं शुभचिंतकों के असीम विश्वास और सहयोग को देते हुए कहा कि बहुत ही कम समय में प्रतिष्ठान को जो पहचान और सफलता मिली है, उसके पीछे ग्राहकों का भरोसा और स्नेह सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मां शारदा मोबाइल परिवार अपने ग्राहकों के इस विश्वास को हमेशा बनाए रखने और उसे और अधिक मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि ग्राहकों को बेहतर सेवा, उचित मार्गदर्शन और खरीदारी का अच्छा अनुभव प्रदान करना प्रतिष्ठान की प्राथमिकता है। ग्राहकों का विश्वास ही किसी भी व्यवसाय की असली पूंजी होता है और मां शारदा मोबाइल आगे भी इसी विश्वास के साथ अपनी सेवाएं प्रदान करता रहेगा।
नवरात्रि से दीपावली तक आकर्षक ऑफर,इनाम जीतने का मौका
त्योहारी सीजन को लेकर जानकारी देते हुए अंकित श्रीवास ने बताया कि मां शारदा मोबाइल में नवरात्रि से लेकर दीपावली तक ग्राहकों के लिए कई तरह की आकर्षक योजनाएं और ऑफर संचालित किए जा रहे हैं। इन योजनाओं के माध्यम से ग्राहकों को खरीदारी के साथ आकर्षक इनाम जीतने का अवसर भी मिल सकता है।
उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठान में मोबाइल,टीवी एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की खरीदारी पर ग्राहकों को उपहार दिए जा रहे हैं। वहीं,संचालित ऑफर एवं उसकी निर्धारित शर्तों के अनुसार ग्राहक मोटरसाइकिल,फ्रिज सहित कई आकर्षक इनाम जीतने का मौका भी प्राप्त कर सकते हैं।
अंकित श्रीवास ने नगरवासियों एवं क्षेत्र के ग्राहकों से अपील की कि वे त्योहारों के इस विशेष अवसर पर मां शारदा मोबाइल पहुंचकर उपलब्ध आकर्षक योजनाओं की जानकारी लें और अपनी जरूरत के अनुसार खरीदारी का लाभ उठाएं।



