मुंगेली/अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति,मुंगेली द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य ‘रास गरबा महोत्सव 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में समाज की महिलाओं एवं वरिष्ठ सदस्यों द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष श्री रोहित शुक्ला को उनके कार्यालय पहुंचकर आयोजन का आमंत्रण पत्र सौंपकर उन्हें आमंत्रित किया।
तीन दिवसीय भव्य आयोजन 12 से 14 अक्टूबर तक
अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति द्वारा जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार,यह तीन दिवसीय रास गरबा इंडिया महोत्सव दिनांक 12,13 और 14 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
समय:प्रतिदिन शाम 7:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक।
स्थान:सेंट जेवियर स्कूल,पंडरिया रोड,मुंगेली।
आयोजक:अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति,मुंगेली।
प्रमुख हस्तियां एवं समाज के सदस्य रहे मौजूद
आमंत्रण सौंपने के इस विशेष अवसर पर प्रेस क्लब सचिव योगेश शर्मा,पत्रकार प्रशांत शर्मा,रवि शुक्ला,उर्वशी पाठक,मंजुला शर्मा,कल्पना मिश्रा,रश्मि तिवारी,यामिनी मिश्रा,स्वीटी पाठक,रजनी पाठक और पूनम चौबे विशेष रूप से उपस्थित रहे।
नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने आमंत्रण सहर्ष स्वीकार करते हुए समिति के इस सांस्कृतिक व धार्मिक प्रयास की सराहना की और आयोजन की सफलता हेतु अग्रिम शुभकामनाएं दीं। समिति के सदस्यों ने नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं से सह-परिवार उपस्थित होकर इस तीन दिवसीय गरबा महोत्सव का आनंद उठाने की अपील की है।



