मुंगेली/विश्व शिक्षक दिवस (05 अक्टूबर 2026) के पावन अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों के सम्मान में एक भव्य राष्ट्रीय ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस गरिमामय समारोह में देश के विभिन्न राज्यों के 128 चयनित शिक्षकों को ‘शिक्षा ज्योति सम्मान’ से विभूषित किया गया।
इसी क्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला दशरंगपुर (विकासखंड – मुंगेली, जिला – मुंगेली, छत्तीसगढ़) की कर्मठ एवं समर्पित व्याख्याता संगीता सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में उनके अभिनव प्रयोगों,नवाचारी शिक्षण विधियों एवं उत्कृष्ट शिक्षण योगदान के लिए इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया है।
ऑनलाइन मंच के माध्यम से प्रदान किया गया सम्मान
यह सम्मान कार्यक्रम की मुख्य संयोजक ‘शिक्षा ज्योति’ की संस्थापक अर्चना शर्मा एवं अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार छत्तीसगढ़ के जनरल सेक्रेटरी डॉ. राघवेंद्र सिंह राठौर द्वारा संयुक्त रूप से ऑनलाइन मंच के माध्यम से प्रदान किया गया।
आयोजकों ने प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि संगीता सिंह जी ने ग्रामीण अंचल में शिक्षण की गुणवत्ता को बढ़ाने और विद्यार्थियों में ज्ञान व संस्कारों के संचार के लिए जो अनुकरणीय कार्य किया है, वह अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायी है। उनके निरंतर समर्पण,उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आयोजकों ने उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
पूर्व में भी कई सम्मानों से नवाजी जा चुकी हैं संगीता सिंह
गौरतलब है कि पूर्व में भी श्रीमती संगीता सिंह को विभिन्न संस्थाओं एवं कार्यक्रमों द्वारा कई प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हो चुके हैं:
* नवाचारी गतिविधियां समूह के द्वारा सम्मान
* प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा के द्वारा शिक्षा साहित्य अकादमिक सम्मान
* नव युवक राइजिंग स्टार के द्वारा सम्मान
* गुरु गौरव सम्मान
क्षेत्र व विद्यालय में खुशी की लहर
व्याख्याता संगीता सिंह को यह राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर विद्यालय परिवार,संकुल,क्षेत्र के शिक्षाविदों,सहकर्मियों,स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों में बेहद हर्ष का माहौल है।
उल्लेखनीय है कि इस भव्य राष्ट्रीय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ मध्य प्रदेश,उत्तर प्रदेश,उत्तराखंड,हरियाणा,बिहार और राजस्थान राज्यों के उत्कृष्ट शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।



