मुंगेली/जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आज “मनरेगा बचाओ संग्राम” अभियान के तहत जोरदार प्रदर्शन और जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे तथा केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जानबूझकर मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि मनरेगा देश के करोड़ों गरीब,मजदूर और ग्रामीण परिवारों के लिए जीवनरेखा है, लेकिन वर्तमान सरकार लगातार इसके बजट में कटौती कर रही है। इसका सीधा असर ग्रामीण मजदूरों पर पड़ रहा है, जिन्हें न तो समय पर काम मिल पा रहा है और न ही उनकी मजदूरी का भुगतान हो रहा है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कई क्षेत्रों में मजदूरों की मजदूरी महीनों से लंबित है, जिससे उनके सामने भुखमरी जैसी गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियां गरीब विरोधी हैं और मजदूरों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है।
इस अवसर पर कांग्रेस ने मांग की कि मनरेगा के अंतर्गत 200 दिन का रोजगार सुनिश्चित किया जाए मजदूरी दर में बढ़ोतरी की जाए तथा सभी लंबित भुगतानों का तत्काल भुगतान किया जाए। नेताओं ने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीबों,किसानों और मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करती रहेगी।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “मनरेगा बचाओ,मजदूर बचाओ”, “केंद्र सरकार होश में आओ” जैसे नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया और आम जनता को मनरेगा के महत्व के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम वर्मा,शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक गुप्ता,नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला,विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी संजीत बनर्जी,सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप बंजारा,पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम जायसवाल,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रघुनाथ सिंह,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी,पार्षद प्रतिनिधि मकबूल खान,पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा,जीतू श्रीवास्तव,अशोक चंद्राकर,मुकेश मिरी,जलेश यादव,सतीश तंबोली,महिला कांग्रेस अध्यक्ष उर्मिला यादव,पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष ललित सोनी,मजदूर कांग्रेस निधि ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी,महिला कार्यकर्ता एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कुल मिलाकर “मनरेगा बचाओ संग्राम” अभियान के माध्यम से कांग्रेस ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि मजदूरों और गरीबों के अधिकारों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और इस मुद्दे पर आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।



