मुंगेली/जिला भाजपा कार्यालय अटल परिसर में सोमवार को राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा परिवार के कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में वंदेमातरम् का सामूहिक गायन कर देशभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह राष्ट्रभावना से ओत-प्रोत रहा।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के नाम संदेश का सीधा प्रसारण भी देखा गया। प्रधानमंत्री का संबोधन सेवा, समर्पण तथा विकसित भारत की परिकल्पना से परिपूर्ण रहा। उन्होंने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने को देश के लिए गौरव का क्षण बताया और भारत की सांस्कृतिक चेतना को एक सूत्र में पिरोने वाले इस गीत की ऐतिहासिक यात्रा को याद किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पीएम के संबोधन को प्रेरणादायक बताते हुए तालियों से स्वागत किया।
इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी,गिरीश शुक्ला,मोहन भोजवानी,द्वारिका जायसवाल,शैलेश पाठक,आशीष मिश्रा,सुनील पाठक,राणा प्रताप सिंह,कोटूमल दादवानी,प्रवीण सोनी, विजय यादव,राजहंस तंबोली,रवि साहू,राजेश्वर टंडन,महेश यादव,घनश्याम यादव,राजीव श्रीवास,मन्नू श्रीवास्तव,मानस प्रताप सिंह,रमेश बुनकर,विनय पांडे,सुखचंद साहू,फिरतू निषाद,प्रमोद सिंह,हरेंद्र जायसवाल,जीवन लाल पटेल एवं अनंत देवांगन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन और समन्वय भाजपा कार्यकर्ता रामशरण यादव द्वारा किया गया, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने का यह आयोजन मुंगेली जिले के लिए ऐतिहासिक और यादगार बन गया, जहाँ राष्ट्रगान की सामूहिक ध्वनि में देशभक्ति का उत्साह झलकता दिखाई दिया।



