
मुंगेली । पीएमश्री बी.आर. साव शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, मुंगेली में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के प्रति जागरूक बनाना है। प्राचार्य पी.सी. दिव्य के नेतृत्व में संपन्न इस आयोजन में उप प्राचार्य राजेन्द्र सिंह क्षत्रिय, गणपत घृतलहरे, एल.एन. भास्कर, जितेन्द्र दिवाकर, वी.एन. देवांगन, हंसदेव बांधडे, यशवंत दिवाकर, वी.एस. ठाकुर, नोनेंद्र रॉय, विकास नाथ जोगी, संध्या केसरवानी, सी. साई लता, माला सिंह, दुर्गा कसेर, टी.एस. साहू, वी.पी. टंडन समेत समस्त शिक्षक, विद्यार्थी व पालकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया तथा सभी ने हरित भविष्य की शपथ ली।